― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'टाइगर 3' को सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट

‘टाइगर 3’ को सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट

डायरेक्टर मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर को लेकर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में तरण ने ये जानकारी दी है- ”फिल्म टाइगर 3 का ये ट्रेलर 2 मिनट 51 सेकेंड का होना वाला है। इससे पहले ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर डिटेल्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर आने वाले 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड की ओर से सलमान खान की मूवी के इस ट्रेलर को सर्टिफिकेट प्रदान किया है।’तरण की ओर से साझा किए गए इस अपडेट के बाद ‘टाइगर-3’ के ट्रेलर को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और हर कोई अब इस ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहा है। बीते समय में सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी खास नहीं गुजरा रहा है। इससे पहले सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर फ्रैंचाइजी के पिछले दो पार्ट ‘एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। मालूम हो कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘टाइगर 3’ का एक मैसेज वीडियो और कई पोस्टर्स अब तक सामने आ चुके हैं। ऐसे में ‘टाइगर-3’ से सलमान को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान की ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Share Now...