Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeमनोरंजनटाइगर-3 की ऑनलाइन बुकिंग 5 नवम्बर से

टाइगर-3 की ऑनलाइन बुकिंग 5 नवम्बर से

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर-3, 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से शो चालू हो जाएंगे। यशराज फिल्म्स ने यह फैसला स्पॉइलर्स से बचने के लिए किया है। जाहिर है कि सलमान खान के लिए यह बहुत बड़ी फिल्म होने जा रही है। उनकी पिछली कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। अमूमन देखा जाता है कि सलमान खान अपनी फिल्मों को फेस्टिवल के मौकों पर रिलीज करते हैं। एक था टाइगर, ईद (2012) के मौके पर रिलीज हुई थी। वहीं टाइगर जिंदा है, क्रिसमस 2017 पर रिलीज हुई थी। अब इस प्रâेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर-3 दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। चूंकि फिल्म को लेकर बज काफी ज्यादा है, इसलिए मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज के एक हफ्ते पहले यानी 5 नवंबर से शुरू करने का फैसला किया है। सलमान की पिछली हिट 2019 में रिलीज फिल्म दबंग-3 थी। इसने 146.11करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इसके अलावा नवंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम’ ने 39.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि यह मूल रूप से सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म थी। इस साल रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने 110.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। एक था टाइगर, यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी। इसने 198.78 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही सलमान, टाइगर के नाम से फेमस हो गए। इसके सीक्वल टाइगर जिंदा है ने 339.16 करोड़ रुपए की ब्लॉकबस्टर कमाई की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसके तीसरे पार्ट का परफॉर्मेंस कैसा रहता है।

Share Now...