- वन्दे भारत गुजारने के चक्कर मे 45 मिनट बंद रहा फाटक
- सवा घण्टे तक दीदारगंज-खेतासराय मार्ग पर अवरुद्ध हुई ट्रैफ़िक
जौनपुर धारा,खेतासराय। उत्तर रेलवे लखनऊ वाया वाराणसी-अयोध्या रेलवे प्रखण्ड के खेतासराय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टांडा अप मालगाड़ी के इंजन में ख़राबी होने पर रोक दिया गया। टेक्नीशियन ने दुरुस्त भी कर दिया लेकिन वंदे भारत सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस को गुजारने के चक्कर मे तकरीबन 45मिनट तक फाटक बंद कर दिया। जिससे लोग इस तपिश भरी गर्मी में लोग बिलबिला उठे। दीदारगंज-खेतासराय मार्ग पर लंबी कतार लग गयी। यातायात बहाल होने में सवा घण्टे लग गए। जाम में स्कूली बच्चे, मरीज और शव ले जा रहे वाहन जाम का दंश झेलते रहे। दरअसल सोमवार को 10:05बजे गेटमैन ने 55एस दीदारगंज रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया। टांडा जा रही मालगाड़ी का मेहरावा के पास इंजन का पाइप अचानक ख़राब हो गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर हरि मोहन मीना को दी। मालगाड़ी को खेतासराय रेलवे स्टेशन के प्लेट नम्बर दो के लूप लाइन पर रोक दिया गया। थोड़ी देर बाद टेक्नीशियन ने इंजन को दुरुस्त कर दिया। लेकिन पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत 22345की सिग्नल का समय हो जाने पर उसे स्टेशन पर रोके रखा। इस दौरान शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन यहाँ से गुज़ारी गई। करीब 10:49पर वंदे भारत सुपर फास्ट गुजरने के बाद गेट खुलते ही यातायात व्यस्था चरमरा उठी। आगे निकलने के चक्कर मे दो क़दम भी निकलना मुश्किल हो गया। 11:07पर पुनः गाड़ी का सिग्नल होने पर गेट मैन ने किसी तरह से फ़ाटक को बंद कराया। तब जाकर लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी गन्तव्य के लिए रवाना की गई।



