― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरझूठ का चमत्कार करने में माहिर है भाजपा : रिबू श्रीवास्तव

झूठ का चमत्कार करने में माहिर है भाजपा : रिबू श्रीवास्तव

जनपद आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के जनपद आगमन पर वाजिदपुर तिराहे पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है, अब सबको धोखा दे रही है। ये तमाम सवाल समाजवादी पार्टी के लोग उठाते रहे हैं। महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सबसे ज्यादा समाजवादी सरकार में रहा है। आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित समझती हैं। ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिसको लेकर संघर्ष करूंगी। समाजवादियों ने कभी किसी को अपमानित नहीं किया है, सबको स्वीकार किया। हम लोग भगवान विष्णु से लेकर उनके जितने अवतार है, सबका सम्मान करते हैं। सभी धार्मिक ग्रन्थों का सम्मान करते है। उन्होंने कहाकि संविधान भी हमारा धर्म है, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, डा. राम मनोहर लोहिया ने कोशिश किया कि जातियां खत्म हो जायें। नेताजी कोशिश करते रहे जातीय भेदभाव खत्म हो, लेकिन कुछ चीजों में सच्चाई है उसे स्वीकार करना पड़ेगा। लोगों को बीजेपी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वह मायावी पार्टी है कब क्या मुद्दा उठा दे पता नहीं चलेगा। भाजपा झूठ का चमत्कार करने में माहिर है। कहा कि जौनपुर में जितने भी विकास दिख रहे है सब समाजवादी सरकार में हुए हैं। समाजवादी सरकार में बने मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार ने खंडहर के रूप में परिवर्तित कर दिया है। नाम बदल दिया नाम बदलने से विकास नहीं होता है। ये देश का बड़ा सवाल है, एक दिन में समझने से नहीं होगा। स्वागत में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, पूनम मौर्या, दीपचंद राम, राजेश यादव, अलमास सिद्दीकी तौफीक अहमद, रामाशंकर यादव, सोनी यादव, राजबहादुर राम, अशफाक आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...