जौनपुर। मानकों को ताख पर रखकर झीलों व तालाबों पर कब्जा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नगर के वाजिदपुर चौराहा के निकट स्थित विवादित झील के निकट बने एक रेस्टोरेंट की बिल्डिंग भरभरा कर गिर गयी। एक तरफ इसी प्रकार बने अन्य भवन में रहने वालों की सांसे सूखने लगी हैं तो वही विभागीय जिम्मेदार इस प्रकार के भवनों के बनने से लेकर गिरने तक पर किसी प्रकार की कार्यवाही करने से बचते रहते हैं। गुरुवार की पूरी रात हुई झमाझम बरसात से वाजिदपुर तिराहा स्थित ला पीनोज पिज्जा रेस्टोरेंट की बिल्डिंग दोपहर में भरभरा कर जमींदोज हो गई। सौभाग्य की बात रही कि कोई ग्राहक अंदर नहीं थे, वरना जनहानि होने की भी संभावना थी। आम जन में चर्चा रही कि बिना तय मानकों को पूरा किए बनाए गए इस तरह के भवन ऐसे ही हादसे का शिकार होते रहेंगे।
― Advertisement ―
झील किनारे बनी बिल्डिंग जमीदोज


