Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरझाड़ी में मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र में सनसनी

झाड़ी में मिली सिर कटी लाश, क्षेत्र में सनसनी

  • गायब सिर को खोजने और शिनाख्त के लिए पु लिस कर रही प्रयास

जौनपुर धारा, रामपुर। थाना क्षेत्र के चौकी जमालापुर अंतर्गत गंधौना गांव के दुबान में स्थित पोखरी के पास झाड़ी में एक सिर कटी अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीण शौच के लिए पोखरी पर गए तो दुर्गंध आने पर लाश का पता चला। सिर कटी लाश का पता जैसे ही ग्रामीणों को चला वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शव की पहचान करने लगे लेकिन आसपास का नहीं होने से ग्रामीणों को पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भेजवा दिया है। रामपुर के जमालापुर चौकी अंतर्गत गंधौना दुबान गांव के पश्चिमी छोर पर पोखरी स्थित है जो झाड़ियों से घिरा हुआ है। गांव के लोग सुबह मॉर्निंग वॉक एवं शौच के लिए प्रतिदिन पोखरी पर आते जाते हैं। सोमवार की सुबह ग्रामीण जैसे ही पोखरी की तरफ गए तेजी से दुर्गंध आ रही थी। जब ग्रामीण दुर्गंध की तरफ पहुंचे तो एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जब शव के पास ग्रामीण पहुंचे तो उसका सिर धड़ से गायब था। सिर गायब होने का समाचार जैसे ही कानो-कान ग्रामीणों में फैला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते पोखरी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शव की पहचान करने में जुट गए। लेकिन आसपास के किसी युवक का शव नहीं होने से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दिया। ग्राम प्रधान ने चौकी प्रभारी कश्यप सिंह को घटना की जानकारी दिया। सूचना पर सिधवन चौकी प्रभारी एवं जमालापुर चौकी प्रभारी कश्यप सिंह एवं थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ी से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान ग्रामीणों द्वारा कराना शुरू कर दिया लेकिन ग्रामीण अज्ञात मृतक युवक की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए 24 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना के संबंध में चंदन कुमार राय ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस भ्ािजवाया गया है घटना की तफ्तीश की जा रही है।

Share Now...