Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर का युवक प्रयागराज से हुआ लापता

जौनपुर का युवक प्रयागराज से हुआ लापता

  • 24 घण्टे बीत जाने पर भी नहीं लग सका सुराग

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला ताड़तला निवासी इकरमा इकबाल पुत्र मोहम्मद इकबाल रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे प्रयागराज से अचानक लापता हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। इसकी सूचना प्रयागराज के शाहगंज थाना में दे दी गई है। जानकारी के अनुसार इकरमा इकबाल प्रयागराज में अपने मामू के घर पर रहकर पढ़ाई करता है। रविवार को दोपहर घर कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकला और कुछ ही देर बाद उसकी मोबाइल स्वीच ऑफ हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए खोजबीन में जुट गई। इकरमा के मामू मोहम्मद निजाम ने थाने में तहरीर दे दी है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। हालांकि लापता युवक के गायब हुए लगभग 24 घण्टे बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

Share Now...