Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन

जोनल स्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन

जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नौपेड़वा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के 43शाखाओं से बच्चों ने बहनों ने और महापुरुषों ने भाग लिया। इस समागम में उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए लखनऊ से आई बहन डॉ.रिदम (केंद्रीय प्रचारिका) ने कहा कि मानव तन में आकर परमात्मा की जानकारी करना ही उत्तम कर्म है। इसके बाद ही भक्ति प्रारंभ होती है।  परमात्मा की जानकारी के बाद ही इंसान के व्यवहार और बोली में बदलाव आता है, जीवन में नम्रता आती है। सत्संग से जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है। अंग्रेजी भाषा के द्वारा  भी सत्य संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि भाषा समझ में आए या न आए लेकिन जो इंसान की अभिव्यक्ति होती है, वह अपने आप में ही एक भाषा होती है। सबसे ज्यादा भाषा वही महत्व रखती है जो प्यार की भाषा है। जिसमें प्रेम प्रकट किया जाता है, वही भाषा सबसे उत्तम भाषा है। अंग्रेजी भाषा एक सर्वभौमिक भाषा है विश्वभर में अंग्रेजी भाषा को बोलने वालों की संख्या काफी अधिक है। उन्होने कहा कि मनुष्य की संगत ही उसके जीवन का नक्शा बनाती है, उसको चलाती है। यदि मनुष्य बुरे कर्म करने वालों की संगत करेगा तो उसमें बुरे कर्म आएंगे। कार्यक्रम में सतगुरु माता का संदेश भजनो, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। सूर्यकुमार यादव(संयोजक) ने आए हुए संगत का स्वागत आभार व धन्यवाद किया।