जौनपुर। मंगलवार को यूनिसेफ लखनऊ के शिक्षा अधिकारी रवि दयाल ने पूरे प्रदेश में चल रहे स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच/पॉवर एंजेल के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने तथा सुगमकर्ता के ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का ब्लॉक संसाधन केंद्र बरसठी में हो रहे प्रशिक्षण का स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के समय जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय, जिले के एस आरजी अजय कुमार मौर्य और ये एक सोच फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कुल 48 प्रतिभागी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बालिका शिक्षा के जनपदीय नोडल और मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किशोर-किशोरियों के जेंडर गैप को कम करने के लिए यूनिसेफ के सहयोग से मीना मंच एक सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। अभी तक 6कॉमिक बुक और प्रगति के पंख के द्वारा इन विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। अब पीएम श्री विद्यालयों में 4 और कॉमिक बुक लॉन्च की गई है। इस अवसर पर दूसरी मास्टर ट्रेनर और महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष सुश्री विजय लक्ष्मी यादव ने बताया कि आज बालिकाओं ने ऐसा कोई भी पद नहीं है जहां अपनी उपयोगिता साबित ना की हो। इसका सबसे ताजा उदाहरण अपने जनपद की कु राधा यादव हैं जिन्होंने विश्व कप में बालिकाओं का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। रवि दयाल ने कहा कि पावर एंजेल द्वारा आज हम न सिर्फ प्रदेश बल्कि स्तर पर भारत की साख को ऊंचा कर रहे हैं, और 2047 तक आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत की कल्पना साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण को अपने विद्यालय में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोग करने की आवश्यकता है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जेंडर गैप को कम करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा कर मीना मंच


