Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजीवन जीने की कला सिखाती है ब्रह्माकुमारी, तनाव होता है मुक्त

जीवन जीने की कला सिखाती है ब्रह्माकुमारी, तनाव होता है मुक्त

  • महाकुंभ में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका हृदयमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव रहित जीवन जीने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान व तकनीक तथा महिलाओं के प्रति व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर महिलाओं को सशक्त व तनाव मुक्त जीवन पर जोर दिया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा व संचालिका अनीता दीदी ने संयुक्त रूप से हृदयमोहिनी, चंद्रमणी व निर्मल शांता दादीयों के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्व में एक अद्वितीय संगठन है। यह संस्था जीवन जीने की कला सिखाती है। संस्था के परिसर में आकर एक आसीन शांति का एहसास होता है, और जीवन में तनाव मुक्त होता है। महिला आरक्षीयों में अपर्णा शुक्ला, विनीता शुक्ला, अल्का द्विवेदी, सोनम सिंह व दीप्ति त्रिपाठी संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं के बिना हमारी भारतीय संस्कृति अधूरी है, इसलिए समय के साथ-साथ अपनी सोच को भी बदलना चाहिए। दीपा बहन, रजनी बहन, ममता, ज्योति, बबीता व  शर्मिला आदि ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा और सुरक्षा, बेटी-पढ़ाओ, बेटी बचाओ व महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने आदि मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें। संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकार से मुक्त होकर नैतिकता एवं सकारात्मक सोच के साथ खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाकुंभ में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा समेत पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण व ईश्वरी सौगात भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालिका अनीता दीदी तथा संचालन दीपा बहन ने किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक इंद्रदेव सिंह, एसआई विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रताप तिवारी, एसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल पंकज मिश्रा, राकेश यादव, जाकिर हुसैन, जितेंद्र पांडेय, रामचंद्र सिंह, अनुज शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...