खुटहन। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के रा.अध्यक्ष पंकज महाराज ने जनजागरण यात्रा के साथ विकास खण्ड बदलापुर में ग्राम बड़सरा की बाग में पड़ाव किया। आज यहां आयोजित सत्संग सभा को सम्बोधित करते हुए ”मिली नर देह यह तुमको बनाओ काज कुछ अपनाÓÓ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा जन्म-जन्मान्तरों के संचित पुण्य कर्मों से परमात्मा ने आप को मानव शरीर का अधिकार दिया है। पैदा होने से पहले भगवान से सबने भजन का वादा किया था। लेकिन जब बड़े हुये तो दुनिया की वस्तुओं को इक्_ा करने में लग गये। यह भूल गये कि यह किराये का मकान है, समय पूरा होने पर इसे खाली करना पड़ेगा। इसलिये गृहस्थ आश्रम में रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुये थोड़ा सा समय भगवान के भजन में लगायें। बाबा जयगुरुदेव ने आवाज लगाई कि ऐ इन्सानों! तुम अपने दीन-ईमान पर वापस आ जाओ, इस मनुष्य शरीर, इन्सानी जामें में प्रभु की सच्ची पूजा कर लो ताकि आपकी आत्मा नर्कों/दोजखों में जाने से बच जाये। उन्होंने जयगुरुदेव नाम की महिमा को बताते हुये कहा हमारे गुरु महाराज ने इस नाम को जगाकर सिद्ध किया जिससे लोक-परलोक दोनों बन रहा और बनेगा। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, भारत यादव, शिव प्रसाद गुप्त, राम अकबाल प्रजापति, रामनिवास वर्मा, राम आसरे वर्मा, सूर्यकान्त मिश्र, फूलचन्द्र यादव, ओम प्रकाश तिवारी, चन्द्रभान गुप्ता, बचऊ तिवारी, नन्हकू तिवारी, शीतला प्रसाद तिवारी, श्रीमती सुशीला देवी सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
जीवन किराये का मकान है समय पूरा होने पर खाली करना पड़ेगा : पंकज महाराज

Previous article
Next article


