जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में डीएफओ प्रवीण खरे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समस्त विभागों से भूमि चयन, वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खोदान की प्रगति रिपोर्ट, गड्ढा मापांकन की व्यवस्था, रोपण स्थलों की फोटो तथा वीडियोग्राफी, वृक्षारोपण स्थलों का चयन ऐसी जगहों पर किया जाना तथा ऐसे पौधो का किया जाना जिनसे नदियों का पुनरोद्धार भी किया जा सके आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर ले। इस अवसर पर डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
जिला गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

Previous article


