जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, जौनपुर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। सदन में बिन्दुवार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुपूरक कार्ययोजना की स्वीकृति पर विचार किया गया। विधायकगण के क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर सदन में पृथक-पृथक चर्चा किया गया। अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यगण, जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्तायो पर चर्चा किया गया। जिसमें सदस्यों ने अनुरोध किया कि कार्यकाल का अन्तिम वर्ष शेष है जिसमें क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यों का चयन किया जाय। जिससे आगामी चुनाव में जनता से विकास कार्यों के लेकर रूबरू हो सके। एमएससी बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सूÓ, विधान परिषद सदस्य ने सदन में उपस्थित सदस्यों का अभिवादन करते हुए जिला पंचायत के कार्यों को विकास की गति देने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना की। कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह का निर्माण मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर के आग्रह पर जिला पंचायत द्वारा उच्च गुणवत्ता पूर्वक जनपद जौनपुर की प्रथम आडिटोरीयम के रूप में तैयार किया गया। बैठक में सदस्य बाध सिंह चौहान, अमरेश रतन सिंह, अजीत विक्रम सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, डॉ.सुनीता वर्मा, द्रौपती यादव सहित आदि उपस्थिति रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
जिलापंचायत बोर्ड की बैठक विकास कार्यों पर दिया गया बल

Previous article


