Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के साथ सुनी मन की बात

जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के साथ सुनी मन की बात

जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रधानमंत्री की मन की बात बूथ संख्या 78दुमदुमा पश्चिम सेक्टर ईशापुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात सुनने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं मे एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को अपने ‘मन की बातÓ कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया यह मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया, कुछ दिन पहले ही 26नवंबर को ‘संविधान दिवसÓ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। 25नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ। इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ।