Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने लिया श्रद्धालुओं के लिये हुई व्यवस्थाओं का जायजा

जिलाधिकारी ने लिया श्रद्धालुओं के लिये हुई व्यवस्थाओं का जायजा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने जौनपुर-प्रयागराज सीमा मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई खाने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा यातायात व्यवस्था देखी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाकुंभ के दौरान इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की साथ ही कहा कि इस सेवा कार्य में जिला प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं भी जुड़ी हुई है। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्वालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन के लोग सक्रिय रहे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया गया। मछलीशहर बस अड्डे पर श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये ठहराव स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान, बिस्कुट इत्यादि भी वितरित किया गया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थुलाल गंगवार सहित अन्य उपस्थित रहे।