Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी के मौजूदगी में सुशासन सप्ताह मनाया गया

जिलाधिकारी के मौजूदगी में सुशासन सप्ताह मनाया गया

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक अंर्तगत नरी गांव के कम्पोजिट विद्यालय में सुशासन सप्ताह मनाया गया। जहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बारी-बारी से गांव की जनता से समस्याओ की जानकारी हासिल किया। गांव की कुछ महिलाएं आवास तो अधिकतर ने गांव में चकमार्ग को लेकर शिकायत किया। मामलो को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए एसडीएम सदर को मौके पर जाकर कार्यवाही करने का आदेश दिया। इसी क्रम में समूह की महिला साधना खरवार ने जिलाधिकारी को मशरूम देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने साधना खरवार के घर पर पैदल चलकर मशरूम के उत्पादन को भी देखा। उक्त अवसर पर उपस्थित एसडीएम सदर, बीडीओ बक्शा राजीव सिंह सहित आदि अधिकारी व अन्य उपस्थित रहें।

Share Now...