― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिपं की बैठक में सदन के पटल पर रखा गया मूल बजट

जिपं की बैठक में सदन के पटल पर रखा गया मूल बजट

  • जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता सराहनीय : प्रिंशु

जौनपुर धारा, जौनपुर। काशीराम अतिथि गृह में बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे जिला पंचायत की बैठक अध्यक्ष श्रीकला सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। सर्व प्रथम अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंशु एवं जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। सदन में एजेण्डावार पहले गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी उसके बाद जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं जिला पंचायत का मूल बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बृजेश कुमार सिंह प्रिंशु सदस्य विधान परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है। साथ ही डेंगू के प्रकोप से जिला पंचायत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों एवं बाजारों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर फागिंग मशीन से छिड़काव कराया गया जो बहुत ही सराहनीय कार्य रहा है। भविष्य में आने वाली कोविड की समस्या को देखते हुए आगे भी हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। बैठक में सदस्य वाघ सिंह चौहान, महेन्द्र यादव, अमरेश रतन सिंह, निशि यादव, पवन कुमार, लक्ष्मीकान्त यादव आदि एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुंगराबादशाहपुर, बृजेश सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत खुटहन, संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत सिकरारा, मनोज यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत बक्शा, राहुल सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत रामपुर, मुन्ना यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत धर्मापुर तथा अन्य विकास खण्डों के ब्लाक प्रमुखगण तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। पवन कुमार सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू के प्रकोप में जिला पंचायत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों एवं बाजारों में फागिंग मशीन से छिड़काव कराया गया जो बहुत ही सराहनीय कार्य रहा है। आगे आने वाली कोविड की समस्या के लिए उसी प्रकार जिला पंचायत को तैयार रहने की आवश्यकता है। बाघ सिंह चौहान सदस्य द्वारा ग्राम पंचायत हौज में पेयजल हेतु नलकूप की समस्या के समाधान हेतु जिला विकास अधिकारी से अनुरोध किया गया। लक्ष्मीकान्त यादव सदस्य द्वारा अपने क्षेत्र के रायपुर में उकनी पावर हाउस द्वारा रायपुर से मुंगराबादशाहपुर विद्युत तार का निर्माण कार्य हो रहा है जो छोटे-छोटे किसानों के खेत से गुजर रहा है जिससे भविष्य में इन लोगो के आवास निर्माण में समस्या उत्पन्न होगी। इस समस्या से निराकरण हेतु सदन के समक्ष रखा गया। जिस पर अध्यक्ष द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सदस्यों के क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं को निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया। अन्त में अध्यक्ष द्वारा वर्ष की अन्तिम बैठक में आने वाले नव वर्ष 2023 की शुभकामानाओं के साथ सदन में उपस्थित विधान परिषद सदस्य, समस्त प्रमुखगण, सदस्यगण एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों को अंग वस्त्र व डायरी सप्रेम भेट सहित धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी।

Share Now...