जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के इटैली गांव के पंचायत भवन में एक कोचिंग सेंटर के बच्चों को ग्राम प्रधान रागिनी देवी की तरफ से स्वेटर व जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रवि सिंह व विशिष्ठ अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कड़कड़ाती ठंड में गरीबों, असहायों को कम्बल वितरित किया और कोचिंग के बच्चों को स्वेटर दिया। अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की पहली शिक्षा माँ से मिलती है। माँ का स्थान धरती माता से बड़ा वहीं पिता का स्थान आकाश से भी ऊंचा माना गया है। बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाकर उनके अंदर जागृति पैदा करें बच्चों को अनुशासित रहना जरूरी है। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम दुलार यादव ने कहा कि शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जो ऊंचे आयाम तक ले जाती है वहीं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। स्कूलों का कायाकल्प कर गुणवत्ता परक शिक्षा दिया जा रहा है। सम्बोधित करने वालों में सीताराम यादव, कमला यादव, रविन्द्र यादव, कृपाशंकर यादव, उदय नरायन यादव आदि रहे। महिलाओं अभिभावकों को 100 कम्बल वितरित किये गए वहीं कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान रागिनी यादव व उनके पति मनोज कुमार यादव ने आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कमला यादव एवं संचालन धर्मेन्द्र कुमार नागर ने किया।
― Advertisement ―
मुंगराबादशाहपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: इलाज के लिए उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर क्षेत्र में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने यहां स्वास्थ्य जांच,...
जरूरतमंदो को ग्राम प्रधान ने बांटे कम्बल व स्वेटर

Previous article
Next article


