जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयन्ती पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभिन्न कश्मीर का जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो चुका है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुखर्जी ने जनसंघ के रूप मे जो पौधा लगाया था, आज वही भाजपा के रूप में पूरे भारत में अपना मजबूत संगठन तैयार कर लिया है। आज का दिन हम सबके लिए देश के लिए महत्वपूर्ण है। आज ऐसे सपूत का जन्म हुआ, जिनके संकल्प से कश्मीर में धारा 370 हटी। श्यामाप्रसाद विद्वान, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल परंपरा संस्कृति के पुजारी थे और उन्होंने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, रवींद्र सिंह, राजू दादा, धनन्जय सिंह, धीरू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
जयन्ती पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Previous article


