― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद में आपस मे दो पड़ोसी भिड़ गये जिसमें आधा दर्जन लोग दोनों पक्षों से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दो पड़ोसियों में एक पक्ष से रामजी का दूसरे पक्ष के मुन्ना से जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसी बात को लेकर प्रथम पक्ष की पत्नी कुमारी देवी दूसरे पक्ष की पत्नी सुदामा देवी के बीच सोमवार  की शाम कहा सुनी होते-होते मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष की पत्नी को चोट आने से वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम पक्ष ने बदला लेने की नीयत से रात में लगभग एक दर्जन बदमाशो को गांव में भेजकर दूसरे पक्ष के भाई के परिवार के सदस्य रामकिशुन, प्रदीप, गायत्री तथा पड़ोसी सविता पुत्री पंचम को लाठी डंडे से मारकर सर फोड़ दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरी रात गांव में रही ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न होने पाए।

Share Now...