Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने किया सड़क जाम

जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष ने किया सड़क जाम

  • मामला बढ़ता देख जान बचाकर भागे राजस्व कर्मी
  • पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को कराया समाप्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हंगामा और नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी मामला बढ़ता देख जान बचाकर भाग निकले। एक पक्ष ने जौनपुर-खुटहन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि मल्हनी बाजार में अजय गुप्ता ऊर्फ टप्पू का परिवार मकान बना कर रहता है।  आरोप है कि जैठपुरा निवासी बेचन मिश्रा का अजय गुप्ता के रिहायशी आवास पर चक बैठ गया जिसका मामला हाईकोर्ट और चकबंदी विभाग में चल रहा है लेकिन रविवार को लेखपाल नायब तहसीलदार कानूनगो के साथ पुलिस भी पहुंच गई और अजय गुप्ता ऊर्फ टप्पू के घर पर कब्जा लेने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी और हंगामा भी शुरू हो गया। पीड़ित पक्ष के अजय गुप्ता टप्पू, शन्नो देवी, मुराता देवी, पिंटू गुप्ता, सुमित गुप्ता, टिंकल गुप्ता परिवार सहित  जौनपुर-खुटहन मार्ग पर अपने घर के सामने सड़क पर लेट गए और चक्का जाम कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे जाम लगा रहा और भीड़ जुटी रही। मामला बढ़ता देख राजस्व कर्मी जान बचाकर चलते बने। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और दोनों पक्षों को कहा कि सभी पक्ष जमीन से संबंधित दस्तावेज समाधान दिवस के दिन थाने पर लेकर आए। वहां राजस्व कर्मियों के बीच मामले का निपटारा जांच पड़ताल के बाद किया जाएगा। समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया जिसके बाद बाजार का आवागमन शुरू हो सका।

Share Now...