जौनपुर धारा, केराकत। शनिवार को विकास खण्ड केराकत मे ग्राम पंचायत बराई में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित जनता की समस्याओ का समाधान किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत में सन्चारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्य व अन्य कार्य का निरीक्षण करने आये थे, उपस्थित प्रधान व सचिव जयेश यादव को जैसे पता चला कि आज जिला पंचायत राज अधिकारी का जन्म दिवस है, तो ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिव का भी जन्मदिवस है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत की तरफ से जिला पंचायत राज अधिकारी व सचिव से केक कटवाकर तथा माला पहनाकर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने हरिशंकरी के पौधे लगाये गये, तथा सभी से अपील किये कि ग्राम पंचायत का प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करे। उनके द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ और हरा भरा थीम पर विकसित करें। सहायक विकास अधिकारी पन्चायत द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायत मे इस थीम पर कार्य हो रहा है, जल्द ही इसका परिणाम सभी के सामने होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत मे सचिव व प्रधान के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा किये। ग्राम प्रधान बराई द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारीगण क्रमश आसिफ अंसारी, सजंय यादव, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, राजेश यादव, अमरनाथ, रामलाल, विपिन यादव, अजय गौर उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
जन्मदिवस पर चौपाल लगाकर किया पौधारोपण



