Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरजनता के पैसों की लूट बर्दाश्त नही करेगी भाजपा : सीमा द्विवेदी

जनता के पैसों की लूट बर्दाश्त नही करेगी भाजपा : सीमा द्विवेदी

  • झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम करती रही कांग्रेस : बीपी सरोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं रामविलास पाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी के छापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ नकद राशि के भष्ट्राचार के विरोध में कलेक्ट्रेट में विशाल धरना पर्दशन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला और आये हुये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पैसा कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं, इसके तार छत्तीसगढ़, झारखंड से जुड़े हैं। ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है। जिसके संकलन कर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे। उन्होंने कहा कि आशंका है कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल, बिहार की तरफ एम्बुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने कि बात आई हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़ दिया गया, छुपाया गया जांच जैसे-जैसे तेज होगी, ये सब धीरे-धीरे सामने आएगा। गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई पाई निकलवाने की मोदीजी की गारंटी है। राज्यसभा के सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सांसद धीरज साहू पर अविलंब एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और उनसे कड़ाई से पूछताछ हो प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं। भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नही करेगी। पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी। घ्र्‍Dघ् एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ED, ण्ँघ्, और घ्ऊ जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती हैं, तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं। भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। लोकसभा सांसद बीपी सरोज ने कहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ मिलकर हमेशा झारखंड को सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है। जनता को अपने झूठे वादों से दिग्भ्रमित कर यह लोग आज सत्ता में बैठ गए हैं। धन राशि जिसे जनता और इस प्रदेश के विकास पर खर्च होना चाहिए था, उसे इन्होंने अपने यहां तिजोरी में बंद कर लिया है। यह पैसा जनता का है, जनता के हक का है। आज इस सरकार की कुशासन व्यवस्था से राज्य के हर वर्ग व समुदाय के लोग परेशान हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना कर लूट की खुली छूट दे रखी है। घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, आप, टीएमसी सहित दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी रेड में इतने नोट मिले हैं कि मशीन से भी गिनती पूरी नहीं हो पा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह ने कहा कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की जांच के दौरान इतने कैश मिले कि आयकर विभाग के अधिकारी भी दंग रहे गए करीब 300 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं इसमें अभी और वृद्धि होने की संभावना है। पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स की रेड में मिल रही नकदी की बड़ी-बड़ी मशीनों से गिनती तीन दिन से जारी हैं विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार की गारंटी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी इसे जड़ से उखाड़ फेंकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्ट तरीकों से कमाये गये धन से अपनी जेबें भर रहे हैं और यह पैसा गांधी परिवार के पास जाता है उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश और लोगों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गयी है। मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि राहुल गांधी ऐसे कितने आर्टिस्ट है। कांग्रेस में जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताब हर रोज़ लिया जायेगा, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत की दुकान के एक प्रâेंचाइजी के गल्ले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की। धरना पदर्शन को संबोधित करने वाले सुबास कुशवाहा, नरेन्द्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा व अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पियूष गुप्ता, सुनील तिवारी, मनोज दुबे, मेहीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, ब्लाक प्रमुख धीरू सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी, आमोद सिंह, विपिन द्विवेदी, विनीत शुक्ला, मेनीका सिंह, रागिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, सभासद विपिन सिंह, विष्णु सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, घनश्याम यादव, नीरज मौर्य, संतोष गुप्ता, महेंद्र बिन्द एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...