Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनता की जान से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल

जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल

  • बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहा कारोबार

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत क्षेत्र में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग अपनी आंखें मूंद बैठा है तभी तो क्षेत्र में धड़ल्ले से फर्जी अस्पताल की भरमार हो गई है। इसी के साथ कई पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर फर्जी तरीकों से संचालित हो रहा है। ये सेन्टरर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास ही उपज रहें है। उक्त बातें केराकत किसान संघ के अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ बजरंगी सिंह ने जिलाधिकारी के दिये शिकायत पत्र में बताई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ अधीक्षक केराकत धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधे बैठ सारे कार्य कर रहे हैं। केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने आरडी नर्सिंग होम के नाम से एक निजी चिकित्सालय चलाया जा रहा है। जोकि बिना किसी लाइसेंस या डिग्री धारक डॉक्टर के पनप रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 20 कदम पर मां प्रियम डायग्नोस्टिक सेंटर, थानागद्दी बाजार में गणेश पैथोलॉजी व गणेश मेडिकल स्टोर बिना किसी लाइसेंस के फर्जी तरीके से चलाए जा रहे हैं। क्षेत्र में इतनी भारी संख्या में फर्जी तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। बजरंगी सिंह ने कहा कि यदि इसपर कार्यवाही नहीं होती है तो विभाग के उच्चाधिकारियों तक स्वयं बात पहुँचाई जायेगी।

Share Now...