Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरछात्रों को किया गया साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत

छात्रों को किया गया साइबर फ्रॉड के प्रति सचेत

जौनपुर। जनपद जौनपुर के साइबर क्राइम थाना द्वारा मंगलवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज के सभागार में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को साइबर अपराध के बदलते स्वरूपों से अवगत कराना और उनसे बचाव के उपाय बताना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.जंग बहादुर सिंह ने की। उन्होंने साइबर सेल के अधिकारियों के साथ मिलकर छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल एप्स से जुड़े खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सावधानी ही सुरक्षा है। फर्जी कॉल, अज्ञात मोबाइल एप के माध्यम से दिए जा रहे लोन, नकली सरकारी अधिकारी बनकर की जा रही ठगी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे में जरूरी है कि छात्र सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न दें। अधिकारियों ने विशेष रूप से चेताया कि यदि कोई व्यक्ति खुद को ष्टक्चढ्ढ, श्वष्ठ या पुलिस अधिकारी बताकर मानसिक दबाव बनाए, तो उसकी बातों में न आएं और तुरंत साइबर क्राइम ब्रांच को सूचित करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर विवादित सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने मित्रों व परिवार को भी जागरूक करें, ताकि साइबर अपराध को जड़ से रोका जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।