Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्राओं को समर शिविर में सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं को समर शिविर में सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

  • प्रबंधक ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का दिलाया संकल्प

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कालेज में शुक्रवार को नि:शुल्क समर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं को स्वावलंबन बनने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया। कहा कि इससे बेटियां और महिलाएं संकट के वक्त में अपनी व अपने लोगों की सुरक्षा खुद कर सकतीं हैं। पहले छात्राएं अपने घरों से बाहर निकल नहीं पाती थीं। जिसके कारण वह शिक्षा से वंचित रहती थी। अब इसमें बदलाव आया है। मुख्य शिक्षक ग्रैंड मास्टर सीएल बिन्दु व उनके सहयोगी शिवा सिंह पटेल, विनय पटेल, किवन बिन्द, नीरज सरोज व खुशबू सरोज ने आत्मरक्षा के लिए छात्रों को जूडो कराटे के कई प्रकार के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि छात्राएं इस कला से विषम परिस्थितियों में अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। कहा कि हर नारी को ताइक्वांडो और जोड़ों की कला का ज्ञान होना जरूरी है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने की गुरु दिए गए, ताकि संकट के समय अपनी रक्षा कर सकें। छात्रों के साथ आए दिन स्कूल में या फिर सड़क पर कोई ना कोई घटना की बात सामने आती है। ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण से उनको फायदा मिलेगा। इस अवसर पर प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, आदित्य गुप्ता, प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, सीएल बिन्द, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, ज्ञान कुमार व संदीप आदि लोग मौजूद रहे।