Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पंचायत भवन पर वन विभाग द्वारा लगाया गया ग्रीन चौपाल

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत छितौना गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम द्वारा "ग्रीन...
Homeअपना जौनपुरछठे दिन गुलजार रहें पण्डाल, जयकारों से गूंजा शहर

छठे दिन गुलजार रहें पण्डाल, जयकारों से गूंजा शहर

  • विधि-विधान की गई माँ कत्यायनी की अराधना

जौनपुर। शारदीय नवरात्र छठे दिन चारों तरफ देवी मां के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पूरे जनपद में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कर विधिवत अर्चन पूजन किया जा रहा है। लोग जोर-शोर से माता रानी की पूजा में जुटे हुए हैं। नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की साधना-आराधना की गई। देवी कात्यायनी मां दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों ने अर्थ, धर्म, कर्म और मोक्ष चारों फलों के प्राप्ति की कामना की। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है, ये स्वर्ण के समान चमकीली हैं। इनकी चार भुजाएं में दाईं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में मां के बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित रहता है। उनका वाहन सिंह है।

मां दुर्गा के इस स्वरूप की मान्यता है कि एक प्रसिद्ध महर्षि जिनका नाम कात्यायन था, उन्होने भगवती जगदम्बा को पुत्री के रूप में पाने के लिए उनकी कठिन तपस्या की। कई हजार वर्ष कठिन तपस्या के पश्चात महर्षि कात्यायन के यहां देवी जगदम्बा ने पुत्री रूप में जन्म लिया और कात्यायनी कहलायीं। गांव से लेकर शहर तक लगभग 600 के ऊपर पंडाल स्थापित किए गए हैं। तमाम पंडालों में तमाम तरह की मूर्तियां और सजावट की गई हैं। कई जगह लोगों ने अलग-अलग तरीके पंडाल में सजावट की और उसे बेहतर रूप से प्रदर्शित किया है। नव बाल शक्ति समिति ईसापुर तथा युवक धर्म कल्याण समिति अहियापुर मोड व नगर के ताड़तला में बड़ी महारानी के नाम से प्रसिद्ध मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जहाँ शाम होते ही भक्तों का मां के दर्शन के लिए तांता लगा हुआ है, उक्त पंडाल में रात में आरती पूजन के बाद से बादलों में चमक-गरज के साथ बिजली चमकने व बादलों सहित शेर की गरज पूजा स्थल को चार चाँद लगा रही है। संस्था के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता जी-जान से जुटकर हर रोज नया कुछ करके माता को अपनी भेंट अर्पण कर रहे हैं।

पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने कसी सुरक्षा

सिकरारा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सिकरारा क्षेत्र में भक्ति का माहौल चरम पर है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में कुल 60पण्डाल स्थापित किए गए हैं, जहां शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रही है। समाज गंज, गुलजारगंज, डमरुआ, शेरवा, बरईपार, रीठी, सिकरारा, गोसाईगंज, लाल बाजार, गुदरीगंज और फतेहगंज समेत कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पण्डालों में विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। सिकरारा थाना के दीवान अजीत सिंह ने बताया कि सभी पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार चक्रमण कर रही है। वहीं थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडालों की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और गुप्त रूप से मुखबिर भी तैनात किए गए हैं। यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...