जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गुलरा गांव के गोमती नदी तट पर उगे घास फूस के बीच रविवार को एक चौदह फुट लंबे अजगर को देख ग्रामीण सहम गये। मौके पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों को देख अजगर नदी में कूद गया। उक्त गांव के कुछ बच्चे नदी के किनारे बकरी चरा रहे थे। तभी उन्हें घास फूस व सरपत के झुरमुट से सरसराहट की आवाज के साथ हलचल दिखाई दी। जब पास जाकर देखा तो एक विशाल अजगर दिखा। उनके शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। शोरगुल सुन अजगर नदी की धारा में कूद गया।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
चौदह फुट का अजगर देख ग्रामीण भयभीत

Previous article


