Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने गैराज से एक लाख का सामान किया पार

चोरों ने गैराज से एक लाख का सामान किया पार

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के बारा मोड़ पर स्थित एक गैराज से बुधवार की रात्रि चोरों ने लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक जोगियाना मोहल्ला निवासी फारुख आजम का बारा मोड़ पर एक बड़ा गैराज व गोदाम है। बीती रात चोरों ने दीवार फांद कर ट्रैक्टर की पुल्ली, सरिया, ट्यूबवेल का पंखा, कमानी आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह परिवार वाले गैराज में गए तो कीमती सामान गायब मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इससे पहले नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में चोरों ने घुसकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। शिकायत के बावजूद पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Share Now...