जौनपुर। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने शनिवार को तीन अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जनपद भदोही के रहने वाले हैं। उपनिरीक्षक विजय शंकर सिंह और उनकी टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान दोपहर करीब 01:55 बजे लहगंपुर बॉर्डर स्थित आशीर्वाद होटल के पास संदिग्ध हालत में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। कड़ाई से पूछताछ और जांच करने पर पता चला कि उनके पास मौजूद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी सुल्तान के पास से एक लोहे का चापड़ भी बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजीत सिंह (21 वर्ष), अमित यादव (19 वर्ष) और सुल्तान (19 वर्ष), निवासीगण थाना चौरी व खमरिया, जिला भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक विजय शंकर सिंह, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, हेड कांस्टेबल चंदन सिंह, शिवाकांत पाठक, मुन्नू प्रसाद, कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह और पीआरडी जवान हिमांशु यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी
50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
चोरी की बाइक और चापड़ के साथ तीन शातिर गिरफ्तार



