जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के आदेश के अनुपालन में व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मु. अ.सं. 13/2025 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. में चार बोरी किये गये धान की चोरी व मु.अ.सं.258/2024 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस में चोरी गये 1100 रुपये के साथ अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र सत्यप्रकाश यादव निवासी-सराययुसुफ (माधोपुरा) थाना-मछलीशहर, जौनपुर व रवि यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी- सराययुसुफ (माधोपुरा) थाना-मछलीशहर, जौनपुर को उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने कान्सटेबल रामप्रवेश कन्नौजिया, कान्सटेबल शिवकुमार प्रजापति व कान्सटेबल आशीष साहनी के साथ मंगलवार की सुबह दाउदपुर मोड़ के पास से चोरी के चार बोरी धान व 1100 रुपयों के साथ गिरफ्तार कर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
चोरी का माल व नकदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article


