Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरचिकित्सक सहित 5 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन काटने का आदेश

चिकित्सक सहित 5 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन काटने का आदेश

  • जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल व सीतापुर आंख अस्पताल का किया निरीक्षण
  • मरीजों का अच्छे से इलाज किये जाने का निर्देश, परिसर में अलाव की व्यवस्था करने को कहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला अस्पताल एवं सीतापुर आंख अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक डा. शफीक अहमद एवं अन्य 5 स्वास्थ्य कर्मियों का आज का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस कृष्ण कुमार राय को निर्देश दिया कि बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने डा. अशोक यादव एवं डा. प्रभात सिंह से जानकारी ली कि किस प्रकार के मरीज अस्पताल में अधिक आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि कोविड-19 का कोई भी मरीज नहीं आया हैं। खांसी एवं एलर्जी के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं, महिला औषधि वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की दवाइया उपलब्ध मिली। लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि बाहर की दवा नही लिखी गयी है। जिलाधिकारी ने सर्जिकल वार्ड एवं मेडिकल वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल के द्वारा किये जा रहे इलाज एवं दिये जा रहे खाने व नाश्ते के सम्बंध में जानकारी ली और सीएमएस कृष्ण कुमार राय को निर्देश दिया कि मरीजों को अच्छे से इलाज किया जाए, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। ठंड से बचने के उपाय के बारे में जिला अस्पताल की दीवारों पर लिखवाये ताकि लोग अधिक जागरूक हो सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में अलाव की समुचित व्यवस्था रहे। मरीजों को ठंड से किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। आंख अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कूÞड़ा बिखरा हुआ एवं घासे उगी मिलीं। जिलाधिकारी ने अस्पताल में पाई गयी खामियों को जल्द से जल्द ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि अस्पताल की जमीन की पैमाइश करा दी जाए। अस्पताल में तत्काल एक चौकीदार की नियुक्ति की जाए जिससे अराजक तत्व अस्पताल परिसर में घुसने न पाए। अस्पताल परिसर में बाहर की गाड़ियां कदापि खड़ी न रहे। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि पुरानी बिल्डिंगों को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण कराने की कार्यवाही की जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि तत्काल टीम लगाकर परिसर की साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने जल्द जल्द अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने का निर्देश दिया।

Share Now...