Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचार के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

चार के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या जिले के नारायणदास नगर वजीरगंज, कोतवाली नगर के अभिषेक सिंह पुत्र चिन्ताहरण सिंह ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि स्व. हरिशंकर सिंह ग्राम सरायबीका की पुत्री शीला सिंह का मैं इकलौता पुत्र हूं और हरिशंकर का इकलौता नाती हूं। मेरे नाना की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी का नाम गंगादेई व दूसरी पत्नी जावित्री सिंह था। मेरी बड़ी नानी से कोई संतान पैदा  नहीं हुई तो मेरी बड़ी नानी ने अपनी राजी खुशी से दूसरी शादी करवायी थी जिससे एक पुत्री शीला सिंह पैदा हुई, जो राजी खुशी से परिवार में रहती थी। मेरी बड़ी नानी की मृत्यु हो गयी है और छोटी नानी जीवित है। मेरे नाना ने सरायबीका में जमीन बैनामा लिया था जिसका गाटा संख्या 355 मि./0.142 हेक्टेयर है। जिसमें से नाना ने 0.102 हेक्टेयर जमीन बेच दिया था और शेष 0.040  हेक्टेयर जमीन बची थी किन्तु कुछ लोग मिलकर जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मेरे नाना व नानी की जमीन मेरे चचेरे मामा प्रदीप सिंह पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह निवासी-सरायबीका, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र झुर्री सिंह निवासी-सरायबीका , नीतू सिंह पत्नी प्रकाश सिंह निवासी- सरायबीका थाना-पवांरा व प्रदीप सिंह की पत्नी सुमन सिंह ने मिलकर मेरे नाना-नानी की जमीन फर्जी तरीके से उनके वारिस प्रदीप सिंह व दीपक सिंह को बनाकर पूरी सम्पत्ति कूटरचित दस्तावेज तैयार करके अपने नाम करवाकर बेच दिया व अन्य सम्पत्ति व आबादी की जमीन को भी बेच दिया। पूछने पर जान से मारने की धमकी दिये व गाली-गलौज भी किये। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, नीतू सिंह व सुमन सिंह के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...