Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरघर वापसी के दौरान अधेड़ की ट्रेन में हुई मौत, मचा कोहराम

घर वापसी के दौरान अधेड़ की ट्रेन में हुई मौत, मचा कोहराम

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र का जंगीपुर गांव निवासी एक अधेड़ की घर वापसी के दौरान ट्रेन में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर वालों पर पहाड़ टूट गया और कोहराम मच गया। सूत्रों की मानें तो परिजन शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंच कर बगैर पुलिस को सूचना दिए लाश को घर ले जाकर अन्तिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय इंद्रसेन बिंद भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था। इधर उसकी किडनी खराब होने के कारण अस्वस्थ चल रहा था। तबीयत खराब होने पर वह घर आ रहा था। घर वापसी के लिए वह गोदान ट्रेन से शनिवार को आ रहा था। चर्चाओं के अनुसार रास्ते में सफर के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। इधर घर पर मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। फिलहाल इसकी सूचना पर परिजन रविवार शाम शाहगंज स्टेशन पहुंचकर बगैर पुलिस को सूचना दिए लाश को घर ले आए और उसका अन्तिम संस्कार कर दिया। मृतक की मौत से परिवार पर मानों पहाड़ सा टूट गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे को बेसहारा छोड़कर चला गया।

Share Now...