Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने से तीन झुलसे

घरों में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने से तीन झुलसे

  • एक मवेशी को भी लगा करंट

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के राउतपुर बाजार में रविवार की देर शाम घरों में हाई वोल्टेज विद्युत करंट प्रवाहित हो जाने के कारण चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग झुलस गए। उसी समय एक भैंस भी झुलस गई। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर हुआ। बाजार वासियों के घरों में लगे विद्युत उपकरण जैसे पंखा, प्रिâज, सबमर्सिबल तथा अन्य उपकरण जल गए। राउतपुर पुरानी बाजार में रविवार की शाम तकरीबन 8:30 बजे किसी फाल्ट के कारण अचानक घरों में हाईवोल्टेज विद्युत धारा प्रवाहित होने लगी जिसकी चपेट में आने से अवधेश गुप्ता की चार वर्षीय पुत्री निशा, छोटेलाल, मोहनलाल, अर्पित पांडेय बुरी तरह झुलस गए। छोटे लाल गुप्ता की भैंस भी झुलस गई। कई घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। स्वजनों संग ग्रामीणों ने सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए जहां चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। दुर्घटना के समय बाजारवासियों ने विद्युत विभाग के जेई से सम्पर्क किया। सूचना पर विद्युत विभाग ने तुरन्त सप्लाई रोक दिया अन्यथा किसी बड़ी से घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Share Now...