Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरगोमती किनारे चला विदुषी के सूरों का जादू

गोमती किनारे चला विदुषी के सूरों का जादू

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक ओर गोमती घाट के तट पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने राग जौनपुरी में मध्य ताल में निबद्ध छोटा ख्याल पायल बाजन लागी रे एवं द्रुत लय में ठुमक चाल चली अलबेली नार का गायन कर अपने गायन से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों को अपनी सधी हुई गायकी से बांधे रखा। प्रातः काल पुनः उदयाचल भगवान भास्कर को राग अहीर भैरव में विलंबित छोटा ख्याल, तीन ताल में निबद्ध अलबेला सजन आयो री तत्पश्चात द्रुत एक ताल में जोगी पुकारे से अर्घ्य अर्पित किया। विदुषी के साथ तबला पर श्रीकांत मिश्रा, हारमोनियम पर प्रवीण सिंह एवं बांसुरी पर सुधीर कुमार गौतम ने मनमोहक संगति प्रदान किया।

Share Now...