Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
Homeअपना जौनपुरगोपी घाट पर उमड़ा फगुआ का उल्लास, गोमती तट पर बिखरे भक्ति...

गोपी घाट पर उमड़ा फगुआ का उल्लास, गोमती तट पर बिखरे भक्ति और परंपरा के रंग

जौनपुर। नगर के ऐतिहासिक गोपी घाट पर सुबह से ही रंगों और सुरों का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वच्छ गोमती अभियान और शंकर संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भव्य फगुआ महोत्सव’ ने पूरी फिजा को होलीमय कर दिया। ढोल-मंजीरों की थाप और अबीर-गुलाल की उड़ती फरुहारों के बीच कलाकारों ने ऐसी तान छेड़ी कि गोमती का तट भक्ति और आनंद के रस में सराबोर हो उठा। होली के पावन अवसर पर गोपी घाट रंगों, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। यहां आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक होली गीतों, ढोलक और मंजीरों की मधुर थाप पर पूरा वातावरण फागुनी रंग में रंग गया। कार्यक्रम में जनपद के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध संगीताचार्य पंडित सूर्य प्रकाश मिश्र ‘बल्ला गुरु’ ने ‘वृंदावन श्याम खेलत होली’ सुनाकर श्रोताओं को ब्रज की होली का अहसास कराया। लोकगायक अशोक बवाली के गीत ‘चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है’ ने माहौल में जमकर उल्लास भरा, तो वहीं मनोज सोनी ‘कोमल’ के पारंपरिक जोगीरा ने घाट पर मौजूद हर व्यक्ति को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा कलाकार विवेक मिश्र ‘वरदान’ और अभिषेक ‘मयंक’ ने भी अपने सुमधुर होली गीतों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सर्जन डॉ.नीलेश श्रीवास्तव और समाजसेवी शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’ ने शिरकत की। अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल रावत ने किया। आयोजन को भव्य बनाने में चंदन निषाद व अन्य समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

Share Now...