Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी

50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
Homeअपना जौनपुरगैस की बढ़ती किल्लत, एजेंसी पर लगी लंबी कतारें

गैस की बढ़ती किल्लत, एजेंसी पर लगी लंबी कतारें

जौनपुर। जिले में रसोई गैस की किल्लत दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के कारण आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जा रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के लाइन बाजार क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिली।

भारत गैस एजेंसी लाइन बाजार से कचहरी रोड पर गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन लगी रही। बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसी पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई लोग गैस बुकिंग कराने और सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर के बाहर तक कतारें लग गईं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। खासकर गृहिणियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि गैस लेने के लिए उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन शाम तक उनकी बारी नहीं आ पाती। ऐसे में उन्हें अगले दिन फिर से लाइन में लगना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित गैस कंपनी और जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि कंपनी की ओर से सीमित मात्रा में ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो पा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को कुछ परेशानी हो रही है। जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

तीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलिंडर बरामद, मची अफरा-तफरी

खुटहन। जिले के धमौर बाजार में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने अवैध गैस भंडारण की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बाजार स्थित तीन कॉमन सर्विस सेंटरों पर छापेमारी कर कुल 82गैस सिलिंडर बरामद किए, जिनमें 4 भरे हुए और 78 खाली थे। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के अवैध गैस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही को क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण और उनकी संभावित कालाबाजारी की गोपनीय सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर शनिवार को उनकी टीम ने धमौर बाजार में दबिश दी। जांच के दौरान अशोक विश्वकर्मा के केंद्र से 17 खाली सिलिंडर, जितेन्द्र प्रजापति के यहाँ से 49 खाली सिलिंडर और बृजेश प्रजापति के सेंटर से 12 खाली व 4 भरे हुए सिलिंडर बरामद हुए। अधिकारियों ने सभी सिलिंडरों को तत्काल प्रभाव से कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान संचालकों ने दलील दी कि होली के बाद से गैस आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों ने अपने खाली सिलिंडर यहाँ बदलने के लिए रखे थे और उनके पास सभी के वैध कागजात मौजूद हैं। हालांकि, डीएसओ संतोष विक्रम साही ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share Now...