Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरगैर इरादतन हत्या के आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। भटपुरा गांव में पड़ोसी की पिटाई से मृत बृद्ध के मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार की भोर पटैला बाजार के मोड़ से गैर इरादतन हत्या के आरोपितों एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित महिला सहित तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। मृतक पक्ष के राजेश बिंद का आरोप था कि बीते 7जनवरी को भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसी ग्यारह की संख्या में उसके घर में घुसकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर सात लोगों को जख्मी कर दिया था। जिसमें घायल बृद्ध धनई बिन्द की बीते सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी अरविन्द सिंह ने हमाराहियों संग आरोपित अरविन्द बिन्द, अखिलेश उर्फ भुल्लन बिन्द व मनीषा देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Share Now...