Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरगैर इरादतन हत्या का आरोपित गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस ने मुस्तफाबाद में हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपित को गुरैनी बाजार से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 11 मई को मुस्तफाबाद गांव में मिट्टी पाटने को लेकर फूलचंद पुत्र सालिक राम व नंदलाल पुत्र लौटू राम के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से घायल नंदलाल पुत्र लौटू राम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मारपीट के मामले में पुलिस ने मृतक पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। नंदलाल की मृत्यु के पश्चात गैर इरादतन हत्या की धारा में बढ़ोत्तरी कर दिया गया। आरोपितों में जितेंद्र कुमार पुत्र फूलचंद को सुबह गुरैनी बाजार से गिरफ्तार किया गया।