― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरगेहूं की पकी फसल पर बादलों का डेरा, किसान चिंतित

गेहूं की पकी फसल पर बादलों का डेरा, किसान चिंतित

जौनपुर धारा, बरसठी। पिछले सप्ताह की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मछलीशहर तहसील क्षेत्र में गेहूं और सरसों तथा आम के बौर को काफी नुकसान पहुंचाया था। पिछले तीन-चार दिन से मौसम खुला होने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। सरसों की फसल खेतों में सूख जाने के बाद किसान उसे घर लाकर मड़ाई का कार्य करना शुरू कर दिये थे लेकिन रविवार की शाम मौसम ने दुबारा टर्न ले लिया है और आसमान एक बार फिर से बादलों की गिरफ्त में आ गया है। रविवार की शाम मछलीशहर तहसील क्षेत्र में धूल भरी तेज हवाएं चल रही हैं। जमीन पर गेहूं की पकी फसल और आसमान में बादलों को देखकर किसान चिंतित हो गए हैं। विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के किसान प्रेमचंद प्रजापति कहते हैं कि अगर मौसम ठीक ठाक रहता तो दो-चार दिन में गेहूं की फसल की मड़ाई व्यापक पैमाने पर शुरू हो जाती लेकिन अगर अब बारिश और ओलावृष्टि होती है तो किसानों को बहुत बड़ी हानि हो सकती है। गेहूं की मड़ाई के लिये हार्वेस्टर का आना जाना शुरू हो गया है। ऐसे किसान जिन्होंने सरसों की लम्बी खेती की है वह सरसों की मड़ाई भी खेतों में हार्वेस्टर से करवा रहे हैं जिससे मौसम की मार से बचा जा सके।

Share Now...