जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। शासन की मंशानुसार जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर कुल 274 मामले आये।जिसमे से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
गुणवत्तायुक्त करें समस्याओं का निस्तारण : जिलाधिकारी

Previous article


