Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
Homeअपना जौनपुरगीतांजलि के 54वें होली मिलन में उमड़े लोग

गीतांजलि के 54वें होली मिलन में उमड़े लोग

  • फूलों की होली और गीतों से गुलजार हुआ समारोह

जौनपुर। जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था गीतांजलि का 54वाँ होली मिलन समारोह नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास मैरिज हॉल में अत्यंत गरिमामय और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात भागवत कथावाचक एवं भूगर्भ जल अन्वेषक आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने होली की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अश्वनी सहगल और युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण बालाजी ग्रुप की प्रस्तुतियां रहीं। गायक पंडित अभिषेक शर्मा और सत्यम साहू के भजनों और होली गीतों पर अतिथियों ने झूमते हुए फूलों की होली खेली। संस्था के महासचिव रामानंद विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र देव विक्रम ने किया। अंत में अध्यक्ष नीरज शाह ने सभी का आभार जताया। समारोह में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, सुशील अग्रहरी, शशांक सिंह रानू, मोतीलाल यादव, राजेंद्र खत्री, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह रिंकू, आशीष चौरसिया, अवनींद्र तिवारी, राधे रमण जायसवाल, अनिल सेठ, मनोज साहू, संतोष सेठ, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राजकुमार सेठ, मधुसूदन बैंकर, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला व संजय अस्थाना, ज्ञानचंद गुप्ता, संजीव चौरसिया, सुभाष गर्ग, सुधीर साहू ‘बोल बमÓ, रामबाबू गुप्ता, हर्ष मोदनवाल, सनी शर्मा एडवोकेट, आशीष गुप्ता आशु, अंजनी तिवारी, संजीव यादव (गणपति पूजा महासमिति), दीपक जावा, संजय जड़वानी, अतुल सिंह, आनंद अग्रहरि, आरिफ हबीब, संजीव साहू और श्रवण जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक मंडल के चंद्र प्रताप सोनी, शशि श्रीवास्तव, रामप्रताप सोनी, ओम प्रकाश सोनी, गौतम सोनी, अमरनाथ गुप्ता, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद पांडे, गोपाल दास विश्वकर्मा, अमरीश पांडे के साथ-साथ डॉ. ब्रह्मेश शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, राम रतन सोनी, महेंद्र अग्रहरि, रमन सेठ, संतोष साहू, श्रेयांश शंकर, अमित सेठ, सजल गुप्ता, देवेश साहू, आनंद यादव, राहुल सेठी, संदीप सोनी, धीरज सोनी, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सह कोषाध्यक्ष अशोक मौर्य, कार्यक्रम संयोजक रूप नारायण माली और कदम साहू का विशेष योगदान रहा।

Share Now...