Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरगाय भागने को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल

गाय भागने को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के कदहरा गांव में शुक्रवार को खेत में फसल को नुकसान कर रही गाय को भगाने को लेकर दूसरे पक्ष ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला समेत तीन लोगो को घायल हो गए। पीड़िता कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। गौरतलब हो कि गीता सरोज पत्नी शिवशंकर के खेत में गांव के ही राजेंद्र यादव की गाय जाकर फसल को नुकसान कर रही थी। पीड़िता का पुत्र संदेश सरोज ने खेत से गाय को भाग दिया। जिससे नाराज होकर राजेंद्र यादव व अन्य लाठी डंडे लेकर संदेश को दौड़ा लिए जान बचाकर किसी तरह से घर पहुंचा। पीड़िता उक्त लोगो को गाली गलौज देने व मारपीट से मना करने लगी तभी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट में पीड़िता का सर फट जाने से गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही संदेश सरोज व शिवांगी सरोज भी घायल हो गई। जाते-जाते धमकी दे गए कि कोतवाली जाओगे तो जान से मार देंगे। पीड़िता कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तत्पचात पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

Share Now...