जौनपुर धारा, नौपेड़वा। श्रीयादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में घनश्यामपुर ने गाजीपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घनश्यामपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178रन बनाए। अंशुमान ने शतकीय पारी खेलते हुए 39 गेंद पर 109 रन बनाए। अजय ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विवâेट चटकाए। जवाब में 179 रनों का पीछा करने उतरी गाजीपुर की पूरी टीम 118 रनों पर सिमट गई जिसमें विनय ने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान किया। गुलाब निषाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाये। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस व शिवम यादव रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने व स्कोरर रोहित रहे। मैन आफ द मैच का खिताब अंशुमान को दिया गया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
गाजीपुर को हरा सेमीफाइनल में पहुंची घनश्यामपुर की टीम



