जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के अरसिया बाजार से आठ सौ ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया गया। बतौर पुलिस सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के बरौड़ा ख्वाजापुर गांव निवासी कपिलदेव 32 पुत्र रामकेवल धुरिया को क्षेत्र के अरसिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास आठ सौ ग्राम गांजा अवैध रूप से बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम विशाल सिंह समेत हमराही कांस्टेबल द्वय मशकूर अहमद और सन्दीप खरवार शामिल रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Next article

