जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जैतपुरा गांव के समीप स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की भोर में प्रयागराज से महाकुम्भ से लौट रही कार सड़क के नीचे 20 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। बता दें कि जलालपुर क्षेत्र के दलपतपट्टी गांव के निवासी डॉ.एस.के.यादव महाकुंभ स्नान करके परिवार के साथ कार से घर आ रहे थे। वे खुद कार चला रहे थे, इस दौरान उनको झपकी आ गयी, और अनियंत्रित कार सड़क से 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गयी। जिससे कार में सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए। जब कार नीचे गयी तब वहां मौजूद एक व्यक्ति ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। आनन-फानन में भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। उन लोगों ने घायलों के परिजन को सूचना दिया। परिजन तत्काल मौके पर आए और उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
गहरे गड्ढे में गिरी महाकुंभ से लौट रही कार, पांच घायल

Previous article
Next article


