Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशगरीब-वंचित समाज की 10 बेट‍ियों ने पास की JEE-Main 2023 परीक्षा

गरीब-वंचित समाज की 10 बेट‍ियों ने पास की JEE-Main 2023 परीक्षा

झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की कम से कम 10 छात्राओं ने जेईई (मेन) सत्र -2 की परीक्षा पास की है. खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन ने रविवार को बताया कि जिला प्रशासन ने अब जेईई एडवांस के लिए छात्राओं को केजीबीवी, कलामती में विशेष कोचिंग देने और उन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने में मदद करने का हर संभव प्रयास करने का फैसला किया है. 

बता दें कि जेईई (मेन) सत्र-2 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया था. इस परीक्षा में एक छात्रा ने 87.2 पर्सेंटाइल के साथ एसटी श्रेणी में 1,788 रैंक हासिल की, जबकि दूसरे ने इसी ब्रैकेट में 9,600 रैंक हासिल की है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सफल छात्रों को बधाई दी है.

सोरेन ने एक ट्वीट में कहा, कि ”शानदार! झारखंड की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. आपने साबित कर दिया है कि आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. डिप्टी कमिश्नर ने  पीटीआई को बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केजीबीवी की छात्राओं की सफलता का श्रेय ‘सपनों की उड़ान’ पहल को दिया जाता है. इसके तहत आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है. उन्होंने कहा कि कम से कम 57 छात्रों को ‘सपनों की उड़ान’ परियोजना के तहत नामांकित किया गया है, जिनमें 39 मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.  उन्होंने कहा क‍ि इंजीनियरिंग स्ट्रीम की तैयारी करने वाले 18 छात्राओं में से 10 ने जेईई मेन के लिए क्वालीफाई किया है. इनमें से सात एसटी वर्ग से, दो एससी से और एक ओबीसी वर्ग से है. 

Share Now...