Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगरज चमक और बारिश से गिरा तापमान, प्री-मानसून की दस्तक

गरज चमक और बारिश से गिरा तापमान, प्री-मानसून की दस्तक

  • तेज आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई थोड़ी राहत

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को दोपहर में अचानक से मौसम बदलने के बाद एकाएक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ कुछ देरी के लिये कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में पल भार के लिये थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, कुछ ही देर बाद मौसम पहले की तरह सामान्य हो गया और शाम होने से पहले ही आसमान में तेज धूप हो गई। दोपहर में आंधी-बारिश से कई इलाकों में तापमान गिरा है। उमस भरी गर्मी में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल गया है, गरज के साथ बौछारें व कहीं झमाझम बरसात पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से जिले भर में मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चालू है। कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर भी पड़ रहा है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली थी इसी बीच बादलों की आवाजाही भी जारी था। लेकिन जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती गई और दोपहर लगभग 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दोपहर 12 से 2 बजे तक बारिश हुई। इसके बाद बारिश का दौर कुछ थमा, लेकिन शाम होने से पहले मौसम अपने पुराने रौब में लौट आया और पहले की तरह ही धूप निकल आई। बेमौसम बारिश से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। जौनपुर में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अनुमान पहले ही लगाया गया था। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि वह पेड़ों के नीचे नहीं रूके।

Share Now...