गंगा में एक बड़ा हादसा टल गया। 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बची। दरभंगा घाट के सामने से उस पार रेती पर जाते समय नाव में पानी भरने से नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तुरंत आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पहुंची और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसमें दो यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। दोनों पति-पत्नि हैं। जिन्हें बीएचयू में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि अब पी आदिनारायण और पी विजया की हालत सामान्य है और उनको इमरजेंसी से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने नाविक को हिरासत में लिया है। सभी यात्रियों को दूसरे नाव से गंतव्य को भेजा गया। दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने नाविक को हिरासत में लिया है। सभी यात्रियों को दूसरे नाव से गंतव्य को भेजा गया। दक्षिण भारत के 34 यात्रियों का समूह गंगा में नौकायन करने निकला। केदार घाट के रहने वाले अमित साहनी के नाव में सभी सवार हुए। दरभंगा घाट से उस पार रेती की तरफ जाते समय शनिवार की सुबह नाव में अचानक पानी भरने लगा। पुरानी नाव होने के कारण नाव में धीरे धीरे पानी भरने लगा। यात्रियों ने शोर मचाया। आरोप है कि इस दौरान नाविक कूद कर भाग निकला। शोर शराबा-चीख पुकार सुन समय पर मल्लाह और पुलिस पहुंच गई। इस वजह से सभी को तुरंत बचा लिया गया। पुलिस मौके से एक नाविक को हिरासत में लिया है।
― Advertisement ―
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साबदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में रविवार की सुबह हाई वोल्टेज विद्युत...
गंगा में दक्षिण भारत के 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बची, चीख पुकार के बीच ऐसे बचाई गई जान
32
- Tags:
- accident
- banda boat accident news
- banda boat accident today
- banda yamuna boat accident
- bihar boat accident
- boat accident in varanasi
- boat accident in varanasi today
- boat disbalanced
- boat fills with water
- darbhanga ghat
- dashaswamegh police station
- Latest Uttar Pradesh News in Hindi
- patna boat accident
- scary boat accident
- up news
- Uttar Pradesh Hindi Samachar
- Uttar Pradesh News in Hindi
- varanasi news

Next article